वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि आरबीआई बॉन्ड योजना बंद नहीं हुई है बल्कि इस पर ब्याज दर को घटाकर 7.75 प्रतिशत किया गया है। इससे पहले इन बॉन्ड को बंद किए जाने की खबरें आइ’ थी। कल, सरकार ने अधिसूचित किया था कि 8 प्रतिशत भारत सरकार (जीओओई) बचत (कर योज्ञ) बॉन्ड, 2003 का मंगलवार, 2 जनवरी, 2018 से की सब्सक्रिप्शन समाप्त हो रहा है।
आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने ट्वीट में लिखा, 8 प्रतिशत बचत बॉन्ड योजना बंद नहीं है बल्कि इसे 7.75 प्रतिशत बचत बॉन्ड से बदला गया है अर्थात 8% योजना की जगह 7.75% बचत बांड योजना लाई जा रही है। इसे आरबीआई बॉन्ड योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह कर योज्ञ बॉन्ड एनआरआई के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। इसमें निवेश की उच्चतम सीमा नहीं है। 2003 में सरकार ने खुदरा निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 8 प्रतिशत ब्याज की पेशकश के साथ बॉन्ड जारी किया था।
आठ वनडे मैचों में 131 के औसत से रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



