राजस्थान में अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर में पौष माह की पूर्णिमा पर आज श्रद्धालुओं ने अलसुबह डुबकी लगाई। सरोवर के घाटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई और आस्था की डुबकी लगाई।
पंडित कैलाश नारायण दाधीच ने बताया कि पौष पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है। यह मां शाकम्भरी का दिन है और माघ माह में अमावस्या भी आएगी जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इस दिन पितृं के लिए दान पुण्य विशेष फलदायक होता है।
इसी माह में मकर सक्रांति को देखते हुए भी दान पुण्य का क्रम चलेगा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। पुष्कर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेले जैसा माहौल बना रहा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



