Jio, Airtel, Vi यूजर्स को फिर लगेगा तगड़ा झटका, दिसंबर से महंगे हो गए रिचार्ज प्लान!

Summary :

Recharge Hike 1 December: काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (VI) जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2025 से प्लान्स 10–12% तक महंगे हो सकते हैं। इससे ग्राहकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है। Recharge Hike 1 December: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @yabhishekhd नाम के यूजर की एक पोस्ट…

Recharge Hike 1 December: काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (VI) जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2025 से प्लान्स 10–12% तक महंगे हो सकते हैं। इससे ग्राहकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है।

Recharge Hike 1 December: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @yabhishekhd नाम के यूजर की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यूजर ने बताया कि उन्हें एक पेमेंट ऐप से नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा था कि 1 दिसंबर से रिचार्ज महंगे होने वाले हैं। इसलिए वे चाहें तो पहले से रिचार्ज कर लें ताकि पैसे की बचत हो सके।

उस पोस्ट में यूजर ने यह भी लिखा कि टेलीकॉम कंपनियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कई पेमेंट ऐप्स अपने यूजर्स को पहले ही सावधान करने लगे हैं। यूजर का कहना है कि पिछली बार भी जियो ने कुछ लॉन्ग-टर्म प्लान जैसे ₹395 (84 दिन) और ₹2545 (335 दिन) वाला प्लान समय से पहले हटा दिया था। ऐसा इसलिए हुआ था ताकि लोग बढ़ती कीमतों से पहले लंबी अवधि वाले प्लान न कर सकें।

Recharge Hike 1 December (credit S-M)
Recharge Hike 1 December (credit S-M)

Vi Recvharge Hike: क्या पेमेंट ऐप्स वाकई नोटिफिकेशन भेज रहे हैं?

कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अलग-अलग पेमेंट और फाइनेंस ऐप्स ने उन्हें सूचना भेजनी शुरू कर दी है। इन नोटिफिकेशन्स में लिखा है कि 1 दिसंबर से रिचार्ज महंगे होने वाले हैं, इसलिए जल्दी रिचार्ज कर लें। ऐसे संदेशों को देखकर लोग और ज्यादा परेशान हो गए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐप्स ने उन्हें पुराने दाम में रिचार्ज करने की सलाह दी है, लेकिन कंपनियों की ओर से कोई पुष्ट जानकारी नहीं होने के कारण ग्राहक असमंजस में हैं।

Airtel Recharge Hike: कौन-कौन से प्लान महंगे हो सकते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स की कीमत बढ़ने की आशंका है। अनुमान के मुताबिक:

  • ₹199 वाले मासिक प्लान की कीमत लगभग ₹222 हो सकती है।
  • ₹899 वाला लंबी अवधि का प्लान बढ़कर लगभग ₹1006 तक जा सकता है।

इसके अलावा, जियो और एयरटेल पहले ही कुछ सस्ते प्लान, जैसे 1GB प्रतिदिन वाले पैक, हटाने शुरू कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वोडाफोन आइडिया भी ऐसा कर सकती है। कंपनियों का कहना है कि 5G नेटवर्क के विस्तार और बढ़ते ऑपरेशन खर्च को देखते हुए कीमत बढ़ाना जरूरी हो सकता है।

Recharge Hike 1 December (credit S-M)
Recharge Hike 1 December (credit S-M)

ग्राहकों की नाराजगी बढ़ी

जहां कंपनियां महंगाई का कारण नेटवर्क सुधार और तकनीकी निवेश को बता रही हैं, वहीं ग्राहक पूछ रहे हैं कि जब खर्च बढ़ रहे हैं तो सेवाएं बेहतर क्यों नहीं हो रहीं। कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि नेटवर्क क्वालिटी पहले से ही कमजोर है, ऐसे में रिचार्ज महंगा होने पर उन्हें फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें:  बजाज की इस कंपनी के शेयर में मचा हाहाकार, 9% से अधिक गिरावट दर्ज, जानें क्यों टूटा शेयर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।