नई दिल्ली : रिलायंस कैपिटल की इकाई रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में 28 प्रतिशत बढ़कर 165 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने 2016-17 में 129 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय 29 प्रतिशत बढ़कर 5,069 करोड़ रुपये रही।
इस दौरान पूरे उद्योग की प्रीमियम आय करीब 17 प्रतिशत बढ़ी है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश जैन ने कहा कि प्रीमियम में बढ़ोतरी से हमारी वृद्धि की रफ्तार कायम रही। साथ ही हमारे मुनाफे में भी सुधार हुआ। बीते वित्त वर्ष में कंपनी का प्रति शेयर लाभ 6.56 रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5.12 रुपये था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



