नई दिल्ली : वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक नकदी की कमी और मानसून में देरी से जून में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4.6 प्रतिशत घटकर 2,24,755 इकाइयों पर रही। फाडा के मुताबिक जून, 2018 में 2,35,539 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।
वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,24,822 इकाइयों पर रही। यह आंकड़ा पिछले साल जून में 13,94,770 इकाइयों पर रहा था। संगठन के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 19.3 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 48,752 इकाइयों पर रही, जो पिछले साल इसी महीने में 60,378 इकाइयों पर रही थी।
फेडरेशन के आंकड़े के मुताबिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 2.8 फीसदी की गिरावट के साथ 48,447 वाहनों पर रही। यह आंकड़ा 2018 के जून में 49,837 वाहनों पर रहा था। फाडा के मुताबिक सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 5.4 प्रतिशत गिरकर 16,46,776 इकाइयों पर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



