आरएनएलएएम बीएसई, एनएसई में सूचीबद्ध

Summary :

NULL

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (आरएनएलएएम) शानदार बढ़त के साथ बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई।

बीएसई में आरएनएलएएम इश्यू प्राइस के मुकाबले 16.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 294 रुपये पर सूचीबद्ध हुई जबकि एनएसई में 17.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 295.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुई।

रिलायंस निप्पॉन लाइफ का 1,540 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 27 अक्टूबर के बीच खुला था और कई गुणा अधिक सब्सक्राइब हुआ। शेयर बाजार में पहली बार सूचीबद्ध हुये म्युचुअल फंड का आईपीओ 247 से 252 रुपये प्रति शेयर के बीच था। इस दौरान प्रवर्तक कंपनियों रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ ने क्रमश: 283 करोड़ रुपये और 642 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Desk Team