भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के पास चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1,000 से अधिक विदेशी निवेशक पंजीकृत हुए हैं। भारतीय पूंजी बाजार के प्रति बढ़ती रुचि के मद्देनजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अपनी उपस्थिति बढ़ रहे हैं। इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष में 3,500 एफपीआई ने पंजीकरण कराया था।
सेबी के आंकड़े के अनुसार सितंबर, 2017 के अंत तक एफपीआई की संख्या बढ़कर 8,826 हो गई है, जो मार्च के अंत तक 7,807 थी। इस तरह की एफपीआई की संख्या में 1,019 का इजाफा हुआ।
क्वान्टम एडवाइजर्स के प्रमुख (निश्चित आय एवं विकल्प) अरविंद चारी ने कहा, एफपीआई का पंजीकरण बढ़ने की वजह भारतीय शेयर, बांड और रियल एस्टेट बाजार में उनकी बढ़ती रुचि है।


Download Android App
Download iOS App



