नई दिल्ली : मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा की करीब 7,000 मोटरसाइकिलों को वापस मंगवाया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इन वाहनों में त्रुटिपूर्ण ब्रेक कैलिपर बोल्ट की पहचान की गयी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच उत्पादित इन वाहनों में इस त्रुटि की पहचान की गयी है।
इसलिए कंपनी पहले से सक्रियता दिखाते हुए इन वाहनों की सर्विस के लिए वापस बुला रही है। ब्रेक कैलिपर बोल्ट, किसी वाहन में ब्रेक लगाने वाली प्रणाली का अहम कलपुर्जा होता है। यह ब्रेक होज और ब्रेक कैलिपर को सुरक्षित करता है।


Download Android App
Download iOS App




