Rule Change From 1st May 2026: 1 मई से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर असर डालने वाले कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव होंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में इन बदलावों को पहले से समझ लेना जरूरी है, ताकि आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकें। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 मई को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। पिछले महीने कीमतें बढ़ी थीं, इसलिए इस बार भी लोगों की नजर नए रेट पर रहेगी।
इसके अलावा गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में भी बदलाव संभव है। अब OTP के जरिए सिलेंडर डिलीवरी को पूरी तरह लागू किया जा सकता है। यानी सिलेंडर लेते समय आपको मोबाइल पर आए कोड को बताना जरूरी होगा। साथ ही गैस बुकिंग के नियमों में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।
Rule Change From 1st May 2026: ATF और CNG-PNG के रेट में बदलाव

- 1 मई से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के दाम भी बदले जा सकते हैं।
- इससे हवाई टिकट महंगे या सस्ते हो सकते हैं।
- इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है।
- अगर कीमतें बढ़ती हैं तो कार चलाने वालों और गैस से जुड़े काम करने वालों के खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं कीमत घटने पर राहत मिल सकती है।
New Rule for ATM: एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा
भारतीय रिजर्व बैंक ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाने की अनुमति दी है। अब फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पार करने के बाद हर बार पैसे निकालने पर 23 रुपये देने होंगे, जो पहले 21 रुपये थे।
फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा इस प्रकार है:
- अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन
- दूसरे बैंक के ATM से मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन
- इस सीमा के बाद हर बार कैश निकालने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Rule Change For Credit Card: SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

SBI कार्ड यूजर्स के लिए भी 1 मई से नए नियम लागू होंगे। अब लेट पेमेंट पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया गया है।
- 100 से 500 रुपये तक के बकाया पर 100 रुपये का शुल्क
- 500 से 1000 रुपये तक के बकाया पर 500 रुपये का शुल्क
- इसके अलावा BPCL SBI क्रेडिट कार्ड की एनुअल फीस को लेकर भी नियम बदला है।
- अब साल में 1 लाख रुपये खर्च करने पर ही एनुअल फीस माफ होगी, जबकि पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी।
Online Gaming Rule Change: ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम
- सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नियमों को और सख्त किया है।
- इसके तहत एक नई नियामक संस्था बनाई जाएगी, जो इस क्षेत्र पर नजर रखेगी।
- अब ऑनलाइन गेम्स को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स।
- खासकर पैसे से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
- इसके अलावा यूजर्स के लेनदेन पर भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।
यह भी पढ़ें: 9 लाख करोड़ डूबे, Sensex 1000 अंक टूटा, कच्चा तेल 120$ के पार, हर तरफ मचा कोहराम, जानें 5 बड़े कारण


Download Android App
Download iOS App




