अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, नौ पैसे की बढ़ोतरी 

Summary :

विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक होने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंचा  रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला  कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित…

विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक होने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया।
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंचा 
  • रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला 
  • कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया
  • ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया

रुपया डॉलर के मुकाबले 82.82 के भाव पर खुला

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.82 के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में मजबूत होकर 82.74 पर पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद की तुलना में रुपये में नौ पैसे की मजबूती रही। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 82.83 पर बंद हुआ था।

ब्रेंट क्रूड 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 103.24 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 2,766.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। बुधवार को Sensex 408.86 अंक उछलकर 74,085.99 अंक और Nifty 117.75 अंक चढ़कर 22,474.05 के नए शिखर पर बंद हुए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News