घरेलू शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख और फॉरेन फंड्स की निरंतर निकासी के बीच बृहस्पतिवार (21 दिसंबर) को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 83.22 पर आ गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि लाल सागर मार्ग के जरिए वैश्विक व्यापार में व्यवधान पर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख से लोकल करेंसी को थोड़ा समर्थन मिला और उसकी गिरावट सीमित रही।
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 83.18 पर हुआ था बंद
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में गिरकर 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी देर में 83.22 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की 6 प्रमुख करंसीस के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.98 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,322.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




