गुरुग्राम : दिवाली और दशहरा के मद्देनजर दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने शनिवार को भारत में नए गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन लॉन्च किया। डिवाइस की 3जीबी/32 जीबी वेरियंट सेट की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि 4जीबी/32 जीबी वेरियंट सेट की कीमत 13,999 रुपये हैं। यह स्मार्टफोन अब सैमसंग ई-स्टोर्स, सैमसंग ओपेरा हाउसेज, प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल्स और देशभर के रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के निर्देशक आदित्य बब्बर ने कहा, विकास की गति को बनाए रखने के लिए गैलेक्सी ए20एस यूजर्स के हर दिन की जरूरत के मद्देनजर एक संपूर्ण पैक है। इसके साथ ही 8एमएम की स्लिम डिजाइन के साथ कई रंगों में उपलब्ध यह सेट लोगों को और भी आर्कषित करेगा। स्पेसिफिकेशन पर गौर किया जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच एचडी/इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है।
इस स्मार्टफोन के क्वेलकॉम स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में तीन बैक कैमरा दिए गए हैं, जिसमें एक 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल वाइड लेंस कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही, इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ सेल्फी फोकस की सुविधा दी गई है। स्मार्टफोन में 4000एमएच बैटरी पावर के साथ 15वाट फास्ट चार्जिग और डोल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



