बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 33 अंक टूट गया। विदेशी निवेशकों द्वारा ताजा निवेश के बीच निजी बैंकों, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स नीचे आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 33.67 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 40,453.76 अंक पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 11,926.50 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.22 प्रतिशत तक नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर 1.76 प्रतिशत तक लाभ में थे।


Download Android App
Download iOS App



