हरियाणा के हिसार में एक निजी स्कूल में टेस्ट में कम नंबर और होम वर्क पूरा नहीं करके आने पर उसका मुंह काला करके स्कूल में घुमाया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग स्कूल और टीचर्स के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने स्कूल को बंद करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि 6 दिसंबर को हुए एक टेस्ट में मेरी बेटी के कम मार्क्स आए। जिसके बाद एक महिला टीचर ने मेरी बेटी का चेहरा काला कर दिया। उसके स्कूल के चारों तरफ जाने को कहा गया। मैं प्रशासन से यह मांग करता हूं कि स्कूल को बंद किया जाए पीड़िता के परिवार ने शिक्षिका और स्कूल के खिलाफ रविवार शाम को एफआईआर दर्ज करवाई है।
लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 311 वोट, विपक्ष में 80
स्कूल प्रशासन, शिक्षिका और प्रिंसिपल ने घटना पर कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के अभिभावकों और सैंकड़ों लोगों ने चौकी के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेने और आरोपी महिला टीचर से जानकारी लेने पहुंची।


Download Android App
Download iOS App



