अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने कहा कि पाकिस्तान अगर अपने यहां तालिबान को पनाह देना बंद कर दे तो कुछ हफ्तों में ही अफगानिस्तान में जारी युद्ध समाप्त हो जाएगा। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के लिए तालिबान के बजाय पाकिस्तान से बात करनी चाहिए।
ग्राहम ने सोमवार को कहा, ‘‘ तालिबान के साथ बातचीत कर मुझे लगता है हम गलती कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें जो करना चाहिए वह पाकिस्तान से बातचीत हैं। अगर पाकिस्तान तालिबान को उसके क्षेत्र में पनाह देना बंद कर दे तो अफगानिस्तान में कुछ सप्ताह में ही युद्ध समाप्त हो जाएगा।’’
नागरिकता संशोधन विधेयक को JDU के समर्थन से प्रशांत किशोर निराश
गौरतलब है कि अमेरिका ने गत शनिवार को ही कतर में तालिबान से एक बार फिर बातचीत शुरू की है। करीब तीन महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अचानक बातचीत बंद कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



