महोबा जिला मुख्यालय पर कानपुर-सागर राजमार्ग में पशु अस्पताल के पास एक पंचर बनाने की दुकान पर रखे कम्प्रेशर की टंकी में अचानक विस्फोट हो जाने से एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गयी है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने मंगलवार को बताया, “सोमवार को जिला मुख्यालय के कानपुर-सागर राजमार्ग में पशु अस्पताल के पास पंचर बनाने की दुकान में रखे कम्प्रेशर को बंद करते समय अचानक उसकी टंकी में विस्फोट हो गया, जिससे खन्ना गांव निवासी दुकानदार प्रेमचन्द्र सोनी (33) की मौके पर ही मौत हो गयी है।”
हरियाणा : होमवर्क पूरा न करने पर दलित लड़की का मुंह काला कर स्कूल में घुमाया गया
उन्होंने बताया, “विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दुकान के छप्पर के साथ टंकी उड़कर करीब 80 फीट दूर जा गिरी है। दुकानदार के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है।’’


Download Android App
Download iOS App



