महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकाश संजय कारेमोर (27) पिछले महीने लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुर टकलघाट गांव ले गया था जहां उसने लड़की का बलात्कार किया।
एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी का भाई शुभम संजय कारेमोर (21) भी गांव पहुंच गया जहां उसने भी कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है।
‘तालिबान को पनाह देना बंद करे पाक तो अफगानिस्तान में कुछ हफ्तों में खत्म हो जाए युद्ध’
लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की उन्हें गंगापुर टकलघाट गांव में मिली। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता में तलाक हो चुका है और उसकी मां यहां तेंभरी गांव में रहकर मजदूरी करती है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



