विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने के चलते बुधवार को सेंसेक्स 365.29 अंक टूटकर 29,701.92 पर खुला और निफ्टी ने 103.30 अंक फिसलकर 8,688.90 से कारोबार की शुरूआत की। मजबूत वैश्विक संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई थी।
सुबह 9.19 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 210.63 अंकों यानी 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 29,856.58 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफटी पिछले सत्र से 78.30 अंकों यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 8,713.90 पर बना हुआ था। कारोबार के आरंभ में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 365.29 अंक टूटकर 29,701.92 पर खुला और 29,602.94 तक टूटा जबकि इस दौरान उपरी स्तर 29,916.22 रहा।
ISIS आतंकी समूह ने सीआरपीएफ पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफटी पिछले सत्र से 103.30 अंक फिसलकर 8,688.90 पर खुला। बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि बुधवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलाजुला रूख देखने को मिला।


Download Android App
Download iOS App



