भगवान हनुमान का जन्मोत्सव इस बार 8 अप्रैल बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है। हनुमान जी की जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाता है।हिन्दू शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमान जी का जन्म इसी दिन पर हुआ था। चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या करना और क्या नहीं इस दिन करना चाहिए।

क्या करना चाहिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन
बजरंगबली की करें पूजा

हनुमान जी की पूजा हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ इस दिन पढ़ें। अगर आप एक से ज्यादा हनुमान चालीसा का पाठ इस दिन पढ़ सकते हैं तो अवश्य पढ़ें।
हनुमान चालीसा का पाठ इस दिन परिवार के साथ बैठकर करें

परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ अगर संभव हो तो इस दिन जरूर पढ़ें।
सुंदर कांड का करें पाठ

अगर कोई भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहता है तो सुंदर कांड का पाठ हनुमान जन्मोस्तव के दिन करें।
राम नाम का करें संकीर्तन

भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी हैं, राम नाम का संकीर्तन इस दिन जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा भक्तों को करना चाहिए। ‘श्री राम जय राम जय जय राम’, ‘सिया राम जय राम जय जय राम’ या ‘राम सिया राम सिया राम जय जय राम’ कुछ समय निकाल कर इस दिन संकीर्तन करें।
हनुमान जी को लगाएं भोग

हनुमान जी को भोग हनुमान जन्मोत्सव के दिन जरूर लगाएं। हनुमान जी को केवल भाग में सात्विक भोजन ही लगाएं। ध्यान रखें कुछ मीठा हनुमान जी को भोग में लगाएं।
क्या नहीं इस दिन करना चाहिए
इस दिन नहीं करें मांस मदिरा का सेवन

इस बात का जरूर ध्यान रखें कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें। सात्विक आहार इस दिन ग्रहण करें।
न बनाएं शारीरिक संबंध

शारीरिक संबंध इस दिन नहीं बनाएं। व्यक्ति ब्रह्मचर्य का पालन हनुमान जन्मोस्तव से एक दिन पहले करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



