रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूट गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.03 अंक टूट गया। हालांकि, बाद में इसने कुछ नुकसान की भरपाई की और यह 201.94 अंक या 0.50 प्रतिशत की हानि के साथ 40,079.26 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 58.10 अंक या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 11,739.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयर दो प्रतिशत तक टूट गए।
शाहीन बाग मुद्दे को लेकर 23 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में थे। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस की चिंता के बीच वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी से यहां बाजार धारणा प्रभावित हुई।


Download Android App
Download iOS App



