कमजोर वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 470 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान सेंसेक्स 470.59 अंक गिरकर 58,493.98 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक निफ्टी 137.7 अंक टूटकर 17,537.25 पर आ गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और विप्रो गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में थे। सोमवार को सेंसेक्स 482.61 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,964.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 109.40 अंक या 0.62 प्रतिशत टूटकर 17,674.95 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, शंघाई और तोक्यो के बाजार मध्य सत्र में कमजोर थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड दो फीसदी उछलकर 100.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,145.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



