सुस्त हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक की टूट, निफ्टी भी 17,500 से नीचे

Summary :

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

विदेशी कोषों द्वारा लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया। 
इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500.67 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,625.69 पर था। इसी तरह निफ्टी 150.40 अंक या 0.85 फीसदी टूटकर 17,467.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई। 
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, एमएंडएम और डॉ रेड्डीज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 286.91 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,126.36 पर और निफ्टी 93.15 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,225.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 78.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Desk Team