मुंबई : शेयर बाजार में आज शुरुआत धीमी रही। इसकी वजह मुनाफावसूली के चलते सूचना प्रौद्योगिकी और धातु शेयरों का कमजोर होना है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 54.59 अंक यानी 0.16% गिरकर 33,288.21 पर खुला है।
पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 582.36 अंक की बढ़त देखी गई थी। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 22.10 अंक यानी 0.21% कमजोर रहकर 10,261.50 अंक पर खुला। ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजार कमजोर रहने का असर घरेलू बाजार पर पड़ है। साथ ही जिन शेयरों में हाल में बढ़त देखी गई थी उनमें सटोरियों के मुनाफावसूली करने का प्रभाव भी बाजार पर पड़ है।


Download Android App
Download iOS App



