कई बार फिल्मों की स्टारकास्ट को लेकर दुविधा की स्थिति पैदा हो जाती है। मीडिया में खबर आ जाती है कि फलां हीरोइन फिल्म के लिए साइन कर ली गई है जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है। इंद्र कुमार की धमाल सीरीज की अगली फिल्म ‘टोटल धमाल’ के साथ भी ऐसा हुआ है जिसके बारे में यह कहा जा रहा था कि मेन लीड रोल कर रहे अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज होंगी, लेकिन यह खबर अफवाह साबित हुई। लेकिन, अब पता चला है कि फिल्म में अजय के अपोजिट कोई एक्ट्रेस नहीं होगी।
सूत्र के मुताबिक, अजय देवगन के अपोजिट टोटल धमाल में इलियाना डिक्रूज को साइन किए जाने की बात महज एक अफवाह है। हालांकि यह सच है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में माधुरी के अलावा एक अन्य हीरोइन के होने की गुंजाइश बाकी है। लेकिन फिल्ममेकर्स का मानना है कि अजय देवगन का कैरक्टर बगैर हीरोइन के ही ज्यादा बेहतर होगा।


Download Android App
Download iOS App



