आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के साथ विदेशी कोषों की आवक बनी रहने तथा एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक की तेजी हुई।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 261.03 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,374.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 71.60 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 11,630.85 अंक पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत का लाभ एक्सिस बैंक में हुआ। तेजी के लिहाज से इसके बाद इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील, सन फार्मा और ओएनजीसी का स्थान रहा।
दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में, सेंसेक्स 39.55 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,113.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 9.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,559.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,164.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


Download Android App
Download iOS App



