मुख्तार अंसारी के बाद अतीक अहमद पर योगी सरकार की कार्रवाई, 25 करोड़ की संपत्ति सील

Summary :

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगभग 25 करोड़ की पांच सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं पर शिकंजा कसती जा रही है। राज्य सरकार ने लखनऊ में मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई के बाद प्रयागराज में अतीक अहमद पर भी शिकंजा कसा है। सरकार ने अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ की पांच संपत्तियां को  गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कुर्क किया है।
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक दीक्षित ने बताया, बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगभग 25 करोड़ की पांच सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। अपराध से अर्जित सम्पत्तियों को डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया। इनमें चकिया में ढाई करोड़ के दो मकान, ओम प्रकाश सभासद नगर और कालिंदीपुरम में ढाई करोड़ के दो मकान और सिविल लाइन एमजी रोड में बीस करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। 
उन्होंने बताया कि जिले में भूमफि याओं द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई पुलिस द्वारा लगातार चलती रहेगी। जेल में बंद प्रयागराज के फूलपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रहे माफि या डॉन अतीक अहमद के गैंग के सदस्यों की संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जा रही है। 
प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद की अपराध के जरिए बनाई गई संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सिविल लाइंस, खुल्दाबाद और धूमनगंज इलाके में छानबीन कर रही है।  इन टीमों ने जब्त की गई सम्पत्तियों को कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई कर दी है। पुलिस की एक टीम अतीक अहमद के चकिया स्थित आवास पर भी कुर्की की कार्रवाई कर रही है। 
प्रयागराज के डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी ने अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 28 अगस्त तक सात संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अभी 13 अन्य सम्पत्तियों को कुर्क करने का मामला भी प्रयागराज डीएम के समक्ष विचाराधीन है।

Desk Team