शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11,900 से नीचे

Summary :

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 248.36 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,546.38 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 62.05 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 11,909 पर था। 
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, नेस्ले इंडिया और भारती एयरटेल में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 169.23 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,794.74 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 36.55 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 11,971.05 अंक पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 821.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

पेट्रोल और डीजल दाम के रेट पर ब्रेक जारी, पेट्रोल की कीमत पिछले 23 से दिन स्थिर

Desk Team