भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 111.13 अंकों की बढ़त के साथ 41,686.27 पर खुला और 41,714.73 तक उछला। निफ्टी भी 29.10 अंकों की बढ़त के साथ 12,274.90 पर खुला और 12,285.75 तक उछला।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 115.59 अंकों की बढ़त के साथ 41,690.73 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.40 अंकों की तेजी के साथ 12,282.20 पर बना हुआ था। निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड 32,549.50 तक उछला।


Download Android App
Download iOS App



