रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 282 अंक की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.15 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,311.21 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 84.20 अंक या 0.47 प्रतिशत के लाभ से 17,973.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे।
Petrol-Diesel Price : सात दिन बाद राहत, लगातार बढ़ रहे दामों पर आज लगा ब्रेक
वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट थी। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,888.95 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



