Share Market : Sensex शुरुआती कारोबार में 300 अंक लुढ़का, Nifty 10,300 अंक से नीचे

Summary :

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 323.91 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 34,847.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.81 प्रतिशत गिरकर 10,299.35 अंक पर आ गया।

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 323.91 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 34,847.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.81 प्रतिशत गिरकर 10,299.35 अंक पर आ गया। 
बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आज का भाव

इससे पिछले सत्र में, गत शुक्रवार को बीएसई का सूचकांक 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 35,171.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 94.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 10,383 अंक पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सप्ताहांत 753.18 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। कारोबारियों के मुताबिक कोविड- 19 संक्रमण के मामलों में दुनियाभर में लगातार वृद्धि के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। 

Desk Team