‘वंदे भारत मिशन’ के तहत अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की हुई स्वदेश वापसी : हरदीप सिंह पुरी

Summary :

‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी। इस मिशन के तहत अब तक डेढ़ लाख से अधिक भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं।

‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी। इस मिशन के तहत अब तक  डेढ़ लाख से अधिक भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुरी ने लिखा ‘‘वंदे भारत मिशन की उड़नों में डेढ़ लाख से अधिक लोग वापस आये हैं और 55 हजार से अधिक लोग देश से बाहर गये हैं।’’ उन्होंने बताया कि रविवार को इस मिशन के तहत 4,784 लोग भारत लौटे।  

मिशन की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी। इसमें विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की मदद से विशेष उड़नों से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का चौथा चरण भी इस सप्ताह शुरू होना है। श्री पुरी ने बताया कि चौथे चरण के बाद विदेशों से आने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़गी।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला, 5 नागरिकों की मौत, तीन आतंकियों को किया गया ढेर

Desk Team