शाओमी और जियो ने दिया अपने यूजर्स को एक नया ऑफर

Summary :

NULL

चाइनीज स्मार्टफोन की भारतीय मार्केट में सेल सी लगी हुई है। जितने ही सैमसंग के फोन और एप्पल के फोन के लिए लोग पागल हैं उसी तरह वह चाइनीज कंपनी के फोनों के भी दीवाने हैं। आजकल भारतीय मार्केट में चाइनीज कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन लोग बहुत ही पंसद कर रहे हैं। शाओमी के फोन बाकी स्मार्टफोन कंपनी को अच्छी टक्कर दे रहे हैं।

source

शाओमी कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ हाथ मिला लिया है। अपने ग्राहकों की संख्या और भी बढ़ाने के लिए शोआमी ने यह मास्टर स्ट्रोक खेला है। शाओमी कंपनी ने एक नया ऑफर निकाला है जिससे कि उनके फोन की ज्यादा से ज्यादा सेल हो।

source

शाओमी ने अपने स्मार्टफोन के साथ जियो पर 30जीबी पर फ्री 4जी डेटा दे रहें हैं। शाओमी ने अपने कस्टमर्स को यह प्लान देने के लिए रिलायंस जियो के साथ हाथ मिला लिया है। जिससे कि रिलायंस जियो के यूजर्स उनके स्मार्टफोन को लेने की सोचें।

रिलायंस जियो के एक्स्ट्रा 4जी डेटा का ऑफर रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी नोट 4जी, रेडमी नोट 4जी प्राइम, एमआई 4आई, रेडमी नोट 2, एमआर्ई5, एमआई मैक्स प्राइम , रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्लस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 4ए स्मार्टफोन पर दिया जा रहा है।

source

शाओमी के हर स्मार्टफोन पर इस ऑफर के मुताबिक रिचार्ज कराने पर 5जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। यह डेटा मार्च 2018 तक 6 रिचार्ज कराने का मौका दिया जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि इस ऑफर को लेने के लिए आपको पहले अपने स्मार्टफोन में रिलायंस जियो की सिम को 16 जून तक एक्टिवेटेड कराना होगा।

ऑफर को लेने का तरीका यह है-

source

1) इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने फोन में MyJio एप इस्टॉल करना होगा।

2) मायजियो एप इंस्टॉल करने के बाद मायजियो में माई वॉउचर ऑप्शन में जाकर रिचार्ज माई नंबर पर क्लिक करें और फिर रिचार्ज करें।

3) इसके बाद रिचार्ज सक्सेसफुल होने का नोटिफिकेशन आएगा और उसके 48 घंटे बाद आपके मोबाइल अकांउट में ये 5जीबी एडिशनल डेटा क्रेडिट हो जाएगा।

 source

रिलायंस जियो ने इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी किया है कि जो यूजर्स इस फ्री जीबी डेटा का प्लान ले रहे हैं। वह यूजर्स इसके अलावा और कोई ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे। तो इसका मतलब यह है कि आप एक समय में दो ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते।

Desk Team