भारतीय शेयर बाजार की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक के नतीजों के ऐलान से एक दिन पहले शेयर बाजार में भारी दबाव बना रहा। निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन को भी गिरावट के साथ खुले। सोमवार को भी Sensex और Nifty लाल निशान के साथ खुले थे।
आज सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 55,037 अंक पर, जबकि निफ्टी 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16,388 अंक पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक की सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक का असर आने वाले समय में बाजार की चाल पर पड़ेगा।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, वी.के. विजयकुमार ने कहा, “इस सप्ताह आने वाले दो महत्वपूर्ण आंकड़े अहम हैं, आरबीआई की दर में वृद्धि कल और अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर शुक्रवार को होने की उम्मीद है। आरबीआई की दर वृद्धि एक पूर्व निष्कर्ष है; केवल यह पता नहीं है कि इजाफा कितना होगा। 50 बीपी की तेजी से, बाजार पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि मुद्रास्फीति की उम्मीदों को कम करने के लिए दर वृद्धि का फ्रंटलोडिंग अधिक प्रभावी होगा।”
सोमवार को भी डाउन हुआ बाजार
सोमवार को भी 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226.7 अंक गिरकर 55,542.53 अंक पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 67.05 अंक गिरकर 16,517.25 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
इसके विपरीत एमएंडएम और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।


Download Android App
Download iOS App



