शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार, होंगे दो स्पेशल सेशन

Summary :

(share market open on saturday) शनिवार को शेयर बाजार खुलेगा, लेकिन डीआर साइट का नहीं होगा ट्रायल। शनिवार को शेयर बाजार में दो सेशन होंगे, सुबह 9 से 10 बजे और दोपहर 11:15 से 12:30 बजे तक होगा। आरबीआई ने भी 22 जनवरी को ट्रांजैक्शन बंद किए है। शेयर बाजार में शनिवार को भी कारोबार होगा। हालांकि, इस बार डिजास्टर रिकवरी साइट (DR साइट) का ट्रायल नहीं किया जाएगा। दो सेशन में होगा कारोबार  (share market open on saturday) शनिवार को शेयर बाजार में दो सेशन होंगे। पहला सेशन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा। इसमें प्री-ओपन सेशन 9 बजे…

sensex

(share market open on saturday) शनिवार को शेयर बाजार खुलेगा, लेकिन डीआर साइट का नहीं होगा ट्रायल। शनिवार को शेयर बाजार में दो सेशन होंगे, सुबह 9 से 10 बजे और दोपहर 11:15 से 12:30 बजे तक होगा। आरबीआई ने भी 22 जनवरी को ट्रांजैक्शन बंद किए है। शेयर बाजार में शनिवार को भी कारोबार होगा। हालांकि, इस बार डिजास्टर रिकवरी साइट (DR साइट) का ट्रायल नहीं किया जाएगा।

दो सेशन में होगा कारोबार  (share market open on saturday)

शनिवार को शेयर बाजार में दो सेशन होंगे। पहला सेशन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा। इसमें प्री-ओपन सेशन 9 बजे से 9:15 तक होगा। मार्केट 9:15 बजे खुलेगा और दस बजे बंद होगा। दूसरा सेशन 11:15 से 12:30 बजे तक होगा। मार्केट प्री-ओपन 11:15 बजे होगी। इसके बाद 11:30 बजे से 12:30 तक बाजार खुला रहेगा। प्री क्‍लोजिंग सेशन दोपहर 12:40 बजे से 12:50 बजे तक होगा।

DR site का ट्रायल क्यों नहीं हुआ (share market open on saturday)

देर रात BSE ने इस संबंध में जानकारी शेयर की। (share market open on saturday) इसके मुताबिक, 20 जनवरी (शनिवार) को प्राइमरी साइट (PR Site) पर इक्विटी, एसएलबी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग की जाएगी। मगर, इस दौरान पीआर साइट से डीआर साइट पर इंट्राडे स्विच ओवर नहीं किया जाएगा। डीआर साइट पर जाने का यह फैसला क्यों टाल दिया गया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

share market

RBI ने भी 22 को बंद किए ट्रांजैक्शन

महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी 2024 को प्रदेश में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके बाद आरबीआई ने भी कहा था कि 22 जनवरी को प्राइमरी या सेकेंडरी मार्केट में सरकारी सिक्योरिटीज, विदेशी एक्सचेंज, मनी मार्केट्स और रुपी इंटरेस्ट रेट डेरीवेटिव्स में कोई ट्रांजैक्शन या सेटलमेंट नहीं होगा। सभी बकाया ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट अब 23 जनवरी 2024 को होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team