किसी भी कपल के लिए उनकी सालगिरह का दिन काफी खास होता है। ऐसे में अगर इस दिन कपल को कहीं से अच्छा सरप्राइज मिल जाए तो ये दिन और खास बन जाता है। अब ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ भी जिन्हें अपनी 50वीं सालगिरह पर रेस्टोरेंट से ऐसा तोहफा मिला कि दोनों की आंखें नम हो गई थी।
कपल ने मनाई 50वीं सालगिरह
ब्रिटेन के रहने वाले बुजुर्ग कपल पॉल और डॉन मोलिनेक्स ने अपनी 50वीं सालगिरह मनाने के लिए एक बड़ी पार्टी ऑर्गेनाइज करने की योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले दोनों ने एक रोमांटिक डिनर करने का फैसला किया। लेकिन साउथपोर्ट के इस कपल को जब खाने का बिल मिला, तो दोनों के होश उड़ गए। बता दें, कपल को पता चला कि रेस्टोरेंट ने उनके इस दिन और भी खास बनाने के लिए उपहार के रूप में उनका पूरा बिल माफ कर दिया है।
68 वर्षीय पॉल ने बताया कि टेबल बुक करते समय रेस्टोरेंट ने उनसे पूछा था कि क्या यह डिनर उनके लिए खास है। पॉल ने उन्हें बताया कि वह अपनी शादी की पचासवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। जब कपल रेस्टोरेंट पहुंचा, तो उनकी टेबल पर पहले से ही एनिवर्सरी सेलिब्रेशन वाला डेकोरेशन किया हुआ था।
रेस्टोरेंट ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी’
वहीं, एक वेटर जेम्स ने कपल से उनकी सालगिरह के बारे में बात की, वह कबसे डेटिंग कर रहे हैं आदि के बारे में पूछा। लेकिन जब जब पॉल ने वेटर को बताया कि उन्हें टर्मिनल कैंसर है, तो यह सुनकर वह काफी भावुक हो गया। इसके बाद रेस्टोरेंट ने कपल को सरप्राइज देने के लिए उनका पूरा बिल माफ कर दिया। कैफे ने बिल की जगह ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ की शुभकामना देने वाला एक नोट भेजा था। जिस पर लिखा था- ‘सालगिरह मुबारक हो। बिल हमारे पास है’।
शुरूआत में कपल को लगा कि उनके साथ रेस्टोरेंट ने कोई प्रैंक किया है। इसके बाद उन्होंने जेम्स को ढूंढा। फिर जब पता चला कि वाकई में रेस्टोरेंट ने खाना फ्री किया था, तो कपल की आंखों में आंसू आ गए।


Download Android App
Download iOS App






