नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 450 अंक से अधिक टूट गया।इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 470.10 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 49,032.31 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 145.80 अंक या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,796.55 पर आ गया।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट कोटक बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एमएंडएम और मारुति भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में कारोबार कर रहे थे।पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.94 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 49,502.41 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119.20 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 14,942.35 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 583.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



