कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए आगे आया Twitter, डोनेट किए 110 करोड़ रुपए

Summary :

ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोर्सी ने सोमवार को ट्वीट किया कि यह राशि तीन नॉन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन केयर, एड इंडिया और सीवर इंटरनेशनल यूएसए को दान की गई है।

कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए विश्व के कई देश और अंतरराष्ट्रीय संस्थाए आगे आ रही हैं। इसी चरण में ट्विटर ने भी भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 110 करोड़ रुपये का दान दिया है। 
ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोर्सी ने सोमवार को ट्वीट किया कि यह राशि तीन नॉन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन केयर, एड इंडिया और सीवर इंटरनेशनल यूएसए को दान की गई है। जबकि CARE को USD 10 मिलियन, Aid India और Sewa International USA को 2.5 मिलियन USD दिए गए हैं।
ट्विटर द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सेवा इंटरनेशनल एक हिंदू आस्था आधारित, गैर-लाभकारी सेवा संगठन है। यह संस्था जीवनरक्षक उपकण जैसे ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर, वेंटीलेटर जैसी मशीनें मुहैया कराएगी। सभी उपकरण देश के सरकार अस्पतालों और कोविड-19 केयर सेंटरों को बांटे जाएंगे। 
ट्विटर से मिलने वाली इस मदद की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सर्विस एंड फाइनेंस और फंड एंड मार्केटिंग के लिए सेवा इंटरनेशनल के वॉइस चांसलर संदीप खडकेकर ने जैक डोरसी को शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर मचा रही है। देश में कोरोना का दैनिक आंकड़ा चार लाख को पार कर चुका है। वहीं मौत के आंकड़े में हो रही बढ़ोतरी चिंताजनक है।

Desk Team