Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, 18,200 के नीचे आया Nifty

Summary :

सेंसेक्स आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह के बीच सेंसेक्स आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला इंडेक्स 306.32 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,837.01 पर कारोबार कर रहा था। 
इसी तरह निफ्टी 89.50 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 18,121.45 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक को लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद टाटा स्टील, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और टाइटन के शेयरों का स्थान रहा। 

Petrol-Diesel Price : आज फिर तेल के दामों में हुआ इजाफा, दिल्ली में डीजल 97 रुपए के पार

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस लाभ पाने वाले शेयरों में थे। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,143.33 पर और निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 18,210.95 पर बंद हुआ था। 
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,913.36 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल लाभ में चल रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत गिरकर 81.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Desk Team