दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए लोग दीपावली के कुछ दिन पहले से ही घर की सफाई शुरू कर देते हैं। शास्त्रों में इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है क्योंकि यह पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है।

मान्यता है कि दीपावली के दिन कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिसके जरिए ये पता चलता है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्त पर है। इसी तरह से ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको दीपावली के दिन अगर कुछ ख़ास जानवर दिख जाए तो बहुत शुभ होता है जैसे कि छिपकली, उल्लू, बिल्ली या छुछूंदर में से कोई भी जानवर दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि पूरा साल आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
बिल्ली का दिखना–अक्सर ऐसा होता है कि खाने की तलाश में बिल्लियां घर में घुस आती हैं और आप उन्हें खदेड़ देते हैं। लेकिन अगर दीपावली वाले दिन कोई बिल्ली घर में आ जाए तो उसे नहीं भगाना चाहिए क्योंकि इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।
उल्लू का दिखना –ये बात तो सभी जानते हैं कि उल्लू रात के अंधेरे में ही निकलता है। लेकिन दीपावली की रात को तो हर जगह रोशनी से सराबोर होती है। ऐसे में अगर आपको कहीं पर भी उल्लू दिख जाए तो ये काफी शुभ होता है क्योंकि उल्लू लक्ष्मीजी का वाहन है। इसलिए दीपावली की रात इसे देखना पर ये संकेत मिलता है कि आप पर मां लक्ष्मी का आर्शीवाद बना हुआ है।
छिपकली का दिखना –घरों में छिपकली का दिखना कोई बड़ी बात नहीं है। आमतौर पर लोग इन्हें पसंद भी नहीं करते और अगर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिख जाए जो इसे भगाने के लिए कई पैंतरे आजमाते हैं। लेकिन अगर यही छिपकली दीपावली की शाम दिखे तो इसे सभी निहारना चाहते हैं क्योंकिन ऐसा कहा जाता है कि गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद अगर छिपकली दिख जाए तो ये बहुत शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं।
छछूंदर का दिखना -चूहे जैसे दिखने वाले छछूंदर घर में घुस जाएं तो नाक में दम कर देते हैं। इन्हें भगाना भी काफी मुश्किल होता है। अगर दीपावली के दिन आपको छछूंदर दिख जाए तो इसे भगाएं नहीं बल्कि अपने रास्ते से जानें दें क्योंकि ये अपने साथ पैसे लाने का सूचक होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



