उत्तर प्रदेश सरकार भारत के खिलाफ हुए मैच के बाद पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाने वालों पर सख्त एक्शन की तैयारी में है। योगी सरकार प्रदेश में पाकिस्तान की जीत का समर्थन करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाएगी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को नामजद किया है।
मुख्यमंत्री के दफ्तर सीएमओ ने इस जानकारी को साझा करते ट्वीट किया गया है। सीएमओ के मुताबिक, यूपी पुलिस ने कथित तौर पर 5 जिलों में 7 लोगों को नामजद किया और 4 लोगों को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने या टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम पर पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाने के आरोप में हिरासत में लिया है, जो विश्व कप मैच बीते 24 अक्टूबर को हुआ था।
योगी सरकार ने किए कई अफसरों के तबादले, लखीमपुर के डीएम को भी हटाया
गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देशद्रोह के तहत केस चलेगा। बताया जा रहा है कि आगरा में तीन, बरेली में तीन और लखनऊ में एक शख्स को पुलिस ने नामजद किया है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के लिए कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को आगरा एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।
पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA भारतीय नहीं : अनिल विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर जो लोग पटाखे फोड़ते हैं उनका डीएनए भारतीय नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने ही देश में छुपे ‘‘गद्दारों’’ से सावधान रहने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



