Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 500 से अधिक अंक चढ़ा

Summary :

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक मजबूत खुला।

 एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक मजबूत खुला। विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 520.67 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,987.98 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141.05 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,788.65 अंक पर था। 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में थे। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर समूह के अधिग्रहण की घोषणा की है। इससे समूह खुदरा कारोबार क्षेत्र में अपनी पैठ को और मजबूत कर पाएगा। शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दो प्रतिशत से अधिक के लाभ में था। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, सनफार्मा और बजाज ऑटो के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

Desk Team