भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 399.69 अंक गिरकर 52,619.25 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 130.25 अंक गिरकर 15,650 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज, टाइटन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और पॉवर ग्रिड हरे निशान में थे।
पेट्रोल -डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा टैक्स ,घरेलू बाजारों पर कोई असर नहीं
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और सियोल के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 8.03 अंक यानी 0.02 प्रतिशत फिसलकर के 53,018.94 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.85 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के गिरावट लेकर 15,780.25 अंक पर बंद हुआ था।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 114.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



