मुंबई : महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 10वीं की एक छात्रा को अपनी हीरो बताया है। केरल के थ्रिसूर जिले की 10वीं कक्षा की छात्रा घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल उसके वीडियो को महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर करते हुआ लिखा है कि बच्चियों की शिक्षा आगे बढ़ रही है। यह क्लिप दुनियाभर में वायरल होनी चाहिए।
आनंद महिंद्रा ने पूछा है कि क्या थ्रिसूर में कोई इस बच्ची को जानता है। मैं अपने स्क्रीन सेवर के लिए लड़की और उसके घोड़े की तस्वीर चाहता हूं। उसके स्कूल जाने के नजरिए से मैं भविष्य के प्रति आशावाद से भर गया हूं।
आनंद महिंद्रा ने पिछले हफ्ते मुंबई की 11 साल की बच्ची का पत्र ट्विटर पर शेयर कर उसकी तारीफ की थी। बच्ची ने महिंद्रा को ध्वनि प्रदूषण कम करने का आईडिया दिया था। महिंद्रा ने कहा था कि ऐसे विचार जानकर दिन भर की थकान दूर हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



