शेयर बाजार में तेजी, Sensex 385 अंक चढ़ा, Nifty 22,100 के पार

Summary :

Sensex-Nifty: घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई सेंसेक्स 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया NSE निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा किसको फायदा और किसको नुकसान सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और…

Sensex-Nifty: घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा।

  • सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई
  • सेंसेक्स 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया
  • NSE निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा

किसको फायदा और किसको नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंफोसिस, विप्रो, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News