घरेलू शेयर बाजार सोमवार को तकरीबन सपाट खुला लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे बीते सत्र से 515 अंकों यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 50,277.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 134.95 अंकों यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 14,896 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 18.61 अंकों की कमजोरी के साथ 50,773.47 पर खुला और 50,263.40 तक लुढ़का। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15,048.40 पर खुला और 14,884.90 तक फिसला। वैश्विक बाजार से कमजोर संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



