Stock Market Today 06 Nov: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछला, यह शेयर चमके

Summary :

Stock Market Today 06 Nov.  भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 225.53 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,684.68 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 32.65 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,630.30 स्तर पर बना हुआ था। Stock Market Today 06 Nov शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों से अलग निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी…

Stock Market Today 06 Nov.  भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 225.53 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,684.68 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 32.65 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,630.30 स्तर पर बना हुआ था।

Stock Market Today 06 Nov

Stock Market Today 06 Nov
Stock Market Today 06 Nov

शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों से अलग निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 30.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,796.20 स्तर पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 79.40 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59,957.80 स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,325.85 स्तर पर था।

Expert on Share Market

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि कल की छुट्टी की वजह से भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल मार्केट में हल्के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होने से बच गया। आज हालात अलग हैं, मार्केट में स्थिरता लौट आई है। आने वाले दिनों में मार्केट का फोकस यूएस सुप्रीम कोर्ट में होने वाले डेवलपमेंट्स पर रहेगा, जो ट्रंप टैरिफ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

Top Losers & Gainers Stock

Top Losers & Gainers Stock
Top Losers & Gainers Stock

इस बीच सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईटीसी और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। वहीं, पावरग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, हांग कांग, चीन, जापान और सोल सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Top Company Share

कंपनी का नाम (Company) शेयर कीमत (₹) बदलाव (%) स्थिति (उछाल/गिरावट)
Suzlon Energy Ltd 59.76 -0.38% गिरावट
State Bank of India 956.30 -0.14% गिरावट
Asian Paints 2,603.00 +4.68% उछाल
Reliance Power 40.22 -1.23% गिरावट
Bharat Electronics 407.85 -1.76% गिरावट
Adani Power 154.74 -2.39% गिरावट

ALSO READ: Stock Market Holiday Today: क्या आज बंद रहेगा भारतीय शेयर बाजार? जानें कब शुरू होगी ट्रेडिंग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।