Stock Market Today 08 June 2026: पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले है। आज भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग 1 प्रतिशत टूटकर खुले। सेंसेक्स 800 से अधिक अंक, 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,421.61 पर खुला, निफ्टी 286 अंक, 1.22 प्रतिशत टूटकर 23,080.70 पर कारोबार शुरू हुआ।
Top Gainers And Losers Today: IT शेयरों में गिरावट

रियल्टी, मेटल, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इनमें सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मेटल, ऑटो और आईटी सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक फिसल गए। निफ्टी के प्रमुख कमजोर शेयरों में विप्रो, टीसीएस, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे।
आज बाजार में चौतरफा गिरावट जारी है और बाजार पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100, मिडकैप 150 तथा स्मॉलकैप सूचकांकों में भी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Experts on Stock Market: ‘लोअर हाई-लोअर लो’ का पैटर्न

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार की व्यापक तकनीकी संरचना अभी भी कमजोर बनी हुई है। निफ्टी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है और ‘लोअर हाई-लोअर लो’ का पैटर्न बनाए हुए है, जो लगातार बिकवाली के दबाव का संकेत देता है। वही पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया है।
Asian Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। Nikkei 225 लगभग 4 प्रतिशत गिर गया, KOSPI में 5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई, जबकि Hang Seng Index करीब 1 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App




