Stock Market Today 1 Apr: भारतीय शेयर बाजार में उठा-पठक जारी है कल शेयर बाजार में कोहराम मचा था तो आज शेयर बाजार तेजी से खुले और Sensex-Nifty में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज बाजार गुलजार हो गया है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 567 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 22,899 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 1,814 अंक या 2.52 प्रतिशत बढ़कर 73,762.43 पर सत्र की शुरुआत की।
Stock Market Today 1 Apr: शेयर बाजार में बंपर तेजी

खबर लिखते समय तक भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी देखी गई थी। Sensex में लगभग 1,700 अंक का भारी उछाल दर्ज किया गया और Nifty में 572 अंक का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टरवार देखें तो, बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त के चलते सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। व्यापक सूचकांकों की बात करें तो, बाजारों में भी मजबूत गति देखने को मिली, जिसमें मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Expert on Stock Market: निवेशकों को सतर्क रूख अपनाना चाहिए
विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए, निवेशकों को सतर्क रूख अपनाना चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत शेयरों को जमा करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। लॉन्ग पोजीशन तभी शुरू की जानी चाहिए जब निफ्टी 24,000 के स्तर को तोड़कर ऊपर उठ जाए और उसे बनाए रखे, जो बेहतर और अधिक टिकाऊ तेजी के रुझान का संकेत देगा। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 11,163 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे मार्च महीने में शेयरों की बिक्री का सिलसिला जारी रहा। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 14,894 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

एशिया में, जापान का निक्केई 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 प्रतिशत से अधिक उछला। वैश्विक स्तर पर, वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां एसएंडपी 500 लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना अगले तीन हफ्तों के भीतर ईरान पर हमले रोक सकती है। जिसके चलते बाजार में रौनक लौटी है।
ALSO READ: महावीर जयंती के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? जानें April की Holiday List






















