Stock Market Today 10 August 2026: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स 177 अंक चढ़ा, Nifty में हल्की बढ़त

Summary :

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ फ्लैट खुला। इस दौरान निफ्टी50 और सेंसेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 177 अंक, 0.22 प्रतिशत चढ़कर 78,676 पर पहुंच गया। निफ्टी50 0.2 प्रतिशत बढ़कर 24,620 पर पहुंच गया।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर हफ्ते के पहले भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ फ्लैट खुला। इस दौरान निफ्टी50 और सेंसेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 177 अंक, 0.22 प्रतिशत चढ़कर 78,676 पर पहुंच गया। निफ्टी50 0.2 प्रतिशत बढ़कर 24,620 पर पहुंच गया। खबर लिखते समय तक बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स अब 100 अंको के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है औऱ निफ्टी में सिर्फ 25 अंको की बढ़त देखने को मिली है।

निफ्टी स्मॉलकैप में गिरावट

निफ्टी मिडकैप में 0.21 प्रतिशत का उछाल और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन खराब रहा।

Nifty 50 में गेनर्स और लूजर्स शेयर

निफ्टी 50 इंडेक्स में टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, ग्रासिम, सिप्ला, इंफोसिस और ट्रेंट सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयर रहे, जबकि SBI, HDFC लाइफ, हिंडाल्को, पावरग्रिड, इटरनल और रिलायंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

बाजार एक्सपर्ट की राय

बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक तनावों में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा बेहतर हुई है। हालांकि, इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिका के प्रमुख महंगाई आंकड़ों को लेकर निवेशकों के बीच सतर्कता बनी हुई है। अभी भी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जिससे बाजार की व्यापक संरचना सकारात्मक बनी हुई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।