Seher Hone Ko Hai 10th August 2026 Spoiler Alert: Mahid के बदले रूप के पीछे छिपा है गहरा राज, क्या Seher ले पाएगी इतना बड़ा फैसला?

Summary :

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' में माहिद और सेहर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। अस्पताल के कमरे में माहिद का सेहर के लिए दिया गया यह खास सरप्राइज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। जानिए आने वाले धमाकेदार एपिसोड में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।

टीवी शो ‘सहर होने को है’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामा के साथ-साथ ढेर सारा रोमांस और प्यार देखने को मिलने वाला है। अस्पताल के माहौल के बीच माहिद और सेहर के रिश्ते में एक नया और खूबसूरत मोड़ आ रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अगर आप भी इस शो के फैन हैं और यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में कहानी में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है, तो चलिए आपको बताते हैं पूरे ट्रैक का नया हाल।

अस्पताल के कमरे में सजा खास माहौल

Seher Hone Ko Hai 10th August 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 10th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

शो के आने वाले ट्रैक में देखने को मिलेगा कि माहिद अस्पताल में बंद सेहर को खुश करने के लिए एक बेहद प्यारा कदम उठाता है। सेहर जो पिछले 24 घंटों से एक कैदी की तरह अस्पताल के कमरे में बंद महसूस कर रही थी, उसकी उदासी दूर करने के लिए माहिद पूरे कमरे को खास अंदाज में सजवा देता है। जब सेहर कमरा देखकर हैरान रह जाती है और पूछती है कि यह सब क्या है, तो माहिद बहुत ही सीधे-सादे अंदाज़ में कहता है कि उसने यह सब सिर्फ उन दोनों के लिए किया है ताकि सेहर के चेहरे पर मुस्कान आ सके।

माहिद के इस बदले रूप ने सेहर को किया हैरान

Seher Hone Ko Hai Upcoming Story Twist
Seher Hone Ko Hai Upcoming Story Twist ( Source: Social Media)

मुफ्ती माहिद नियाजी का यह रोमैंटिक अवतार देखकर सेहर खुद पर काबू नहीं रख पाती और मजाक में कहती है कि किसी ने उन्हें फिर से धतूरा तो नहीं पिला दिया? सेहर कहती है कि जो इंसान लोगों को डराता है, वह भला कमरे में ऐसा माहौल कैसे बना सकता है। इस पर माहिद भी हंसते हुए जवाब देता है कि यह सवाल तो वह खुद अपने आप से भी पूछ रहा है। माहिद बताता है कि बीते 24 घंटों में सेहर ने उसके लिए जो कुछ भी किया, उसी के बदले उसने सेहर की उदासी दूर करने की यह छोटी सी कोशिश की है।

क्या सुल्ताना की शर्त के बाद शुरू होगी नई प्रेम कहानी?

Seher Hone Ko Hai Upcoming Episode
Seher Hone Ko Hai Upcoming Episode ( Source: Social Media)

माहिद और सेहर के बीच बढ़ रही यह नजदीकियां दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या सुल्ताना के कहने पर सेहर, माहिद का इलाज करने के लिए तैयार होगी? क्या यह रोमांटिक मोड़ इन दोनों के रिश्तों को हमेशा के लिए बदल देगा या फिर आगे कोई नया तूफान आने वाला है? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही साफ हो पाएगा, लेकिन इतना तय है कि ड्रामा काफी दिलचस्प होने वाला है।

Read More: KSBKBT 2 10th August 2026 Spoiler Alert: Karan की जिद ने ली बेटी की जान? जानिए कैसे..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।